Unnao में सर्राफा व्यवसायी से लाखों की लूटपाट: तमंचे के बल पर सोने-चांदी के जेवर से भरा बैग लूटा, दो बाइकों पर सवार थे आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। बिहार थानाक्षेत्र के मुनऊ खेड़ा-जसपरा मार्ग पर दो बाइकों पर सवार चार लुटेरे सर्राफा व्यवसायी के तमंचा सटाकर उससे सोने-चांदी के जेवर से भरा थैला लूटकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। अधिकारियों के आदेश पर पुलिस की टीमें लुटेरों की तलाश में लगी हैं। वहीं पुलिस घटना को लेकर हर पहलू की जांच कर रही है। 

बिहार थानाक्षेत्र के भगवंतनगर निवासी उमेश सोनी सोने-चांदी के जेवर रिपेयर करने व कानपुर से बनवाकर दुकानों में सप्लाई का काम करते हैं। बुधवार शाम वह जेवर एक थैले में लेकर बरवलिया गांव की साप्ताहिक बाजार स्थित दुकानों में देने जा रहे थे। उनके मुताबिक मुनऊखेड़ा-जसपरा गांव के रास्ते पर पीछे से आए दो काले रंग की बाइक में सवार चार चेहरा ढंके लुटेरों में एक ने उनकी स्कूटी में पीछे से पैर मारा तो वह अनियंत्रित होकर गिर गये। 

जब तक वह कुछ समझ पाते लुटेरों ने तमंचा निकालकर उनके सटा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए जेवर से भरा थैला छीनकर रायबरेली की ओर भाग निकले। पीड़ित के अनुसार थैले में करीब पांच किलो चांदी और 500 ग्राम सोने के जेवर थे। लूट की सूचना पर भगवंत नगर चौकी इंचार्ज बृजेंद्र सिंह पहुंचे और जांच के बाद अफसरों को सूचना दी। 

पुलिस टीमों ने उन्नाव-रायबरेली मार्गों पर वाहन चेकिंग व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाशना शुरू किया है। हालांकि अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। शाम सात बजे एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। एसओ सुरेश चंद्र मिश्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur में कार ने अधेड़ को 25 मीटर तक घसीटा, मौत, चालक ने 10 दिन पहले खरीदी थी कार, जानिए पूरा मामला

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात