मुरादाबाद : दो किशोरियों के गायब होने से खलबली, परिजनों को सता रहा अनहोनी का डर

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

पुलिस की टीमें तलाश में जुटी

मुरादाबाद/मैनाठेर, अमृत विचार। मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव ताहरपुर में मंगलवार की शाम को दो नाबालिग लड़कियां घर के दरवाजे से अचानक लापता हो गई। लापता हुई दोनों किशोरियों की उम्र 15 से 16 साल के बीच है। दोनों लड़कियां एक ही परिवार की हैं और आपस में बहनें लगती हैं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चल सका है।

थाना क्षेत्र के ताहरपुर दोयम निवासी सूखा ने बताया कि मंगलवार को गांव ताहरपुर में बाजार लगा था। जहां पर उनकी पत्नी नजरूम अपनी बेटी अलशिफा (15) और पड़ोसी भूरा की पुत्री अरमाना (16) वर्ष के साथ बाजार गयी थी। जहां से जूती खरीदकर वापस घर आ गयी। उसके बाद अलशिफा व अरमाना दोनों अचानक देर शाम को लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन, कुछ पता नही चल सका। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। दूसरी तरफ चर्चा है कि मंगलवार शाम को दोनों किशोरियां घर के दरवाजे पर खड़ी हुई थी। परिवार के दूसरे बच्चे भी बाहर ही खेल रहे थे। छोटे बच्चे खेल कर अंदर आ गए लेकिन, दोनों बहनें दरवाजे पर ही खड़ी रहीं। परिजनों का कहना है कि कुछ देर बाद देखा तो दोनों लड़कियां दरवाजे से गायब थी। शुरू में परिजनों को लगा कि लड़कियां गांव में ही कहीं गई हैं। थोड़ी देर बाद जब लड़कियां घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। परिवार का कहना है कि वह लड़कियों को गांव में खोजने के बाद पास में बाजार तक भी देखने गए लेकिन, उनके बारे में कुछ पता नहीं चला। हालाकि, परिजनों ने किसी से भी दुश्मनी होने से साफ इनकार किया है। क्षेत्राधिकारी बिलारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया की पीड़ितों की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरियों की बरामदगी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही दोनों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार