मुरादाबाद : दहेज व दुष्कर्म के मामले में कॉमेडियन उस्मान भारती गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

गिरफ्तार कॉमेडियन उस्मान भारती।

कुंदरकी, अमृत विचार। दहेज उत्पीड़न, मारपीट और दुष्कर्म के मामले में कुंदरकी पुलिस ने कॉमेडियन उस्मान भारती को गिरफ्तार करते हुए थाना लाकर पूछताछ की है। पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि उस्मान भारती पर उसकी भाभी द्वारा दुष्कर्म और मारपीट करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। 

करीब दो साल पहले थाना क्षेत्र निवासी कॉमेडियन उस्मान भारती की भाभी ने उस्मान पर दुष्कर्म और उसके भाई फारूक पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट करने जबकि भाई रिजवान और नाजिम पर मारपीट और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। परिवार के कुल 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज‌ कराया था। बताया गया है कि मामले में कॉमेडियन उस्मान भारती अभी तक फरार चल रहा था।

बुधवार को पुलिस उसको गिरफ्तार कर थाने लाई और पूछताछ की। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सहरावत ने बताया कि जल्द ही मामले में पूछताछ के बाद आग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : नारी सुरक्षा को महानगर में 100 स्थानों पर लगाएं इमरजेंसी कॉल बाक्स

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पीलीभीत : अनूप अग्रवाल को मिली अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की कमान, विनीत बने जिला महामंत्री और संजय नगर अध्यक्ष
पीलीभीत में राशन की कालाबाजारी : मगरासा कोटेदार ने बेचा 82.84 क्विंटल सरकारी अनाज, FIR दर्ज
Karnataka Politics: डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, कैबिनेट में सिद्धारमैया के बेटे समेत 13 मंत्री शामिल
तुषार त्यागी हत्या : 40 बीघा जमीन के लिए पिता ने ली बेटे की जान, मेरठ में हुआ खौफनाक कांड
प्रयागराज कारोबारी परिवार की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, दोस्त के साथ मिलकर बेटे ने की माता-पिता समेत बहन की हत्या, पुलिस ने हथियार और गहने किये बरामद