कल मुरादाबाद आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, तैयारियों में जुटे पदाधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टीएमयू से पहले बागड़पुर में एनएच 9 पर होगा पार्टी पदाधिकारियों की ओर से उनका स्वागत

मुरादाबाद, अमृत विचार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को मुरादाबाद आएंगे। उनके आने पर पार्टी के पदाधिकारियों की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। इसकी तैयारियों में पदाधिकारी जुट गए।

पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने इसको लेकर पार्टी के बुद्धि विहार स्थित कार्यालय पर बैठक की। उन्होंने बताया कि दिन में 11:30 बजे मयूरी फार्म हाउस ग्राम बागड़पुर टीएमयू से पहले एनएच 9 पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। क्षेत्रीय महामंत्री ने बताया कि उनके स्वागत को लेकर सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है।

बैठक में जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली चौहान, पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, कमल प्रजापति, चंद्रपाल सैनी, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, महमूदपुर चेयरमैन प्रतिनिधि मंगल सिंह सैनी, मूंढापांडे ब्लॉक प्रमुख डॉ. नवदीप यादव, जिलामंत्री चकित चौधरी, पंकज कुमार, अरुण पंडित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष टीएमयू के दीक्षांत समारोह में शनिवार को शामिल होंगे।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद: तोता ढूंढ लाओ पांच हजार रुपये इनाम पाओ, गली-गली लगे हैं पोस्टर

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता