कानपुर में कोटेदार ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या: परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शिवराजपुर क्षेत्र के बिलहन गांव में बुजुर्ग ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग कई महीनों से तनाव में चल रहे थे। उनके भतीजे ने भी आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शिवराजपुर थानाक्षेत्र के बिलहन गांव निवासी महेंद्र कुमार अवस्थी 74 खेती किसानी का काम करते थे। साथ ही गांव की सरकारी राशन की दुकान भी चलते थे। उनके दो बेटों में बड़ा चंद्रप्रकाश सिंह प्राइवेट कंपनी में कार्य करते हैं और छोटा सूर्य प्रकाश जाजमऊ उन्नाव जिले मे ज्वेलरी की दुकान चलाते है। 

छोटे बेटे सूर्य प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार देर से खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए थे। शनिवार सुबह उनके कमरे से एक फायर की आवाज आई। जिससे वह सभी घबरा गए। मौके पर जाकर देखा तो उनके पिता का शव खून से लसपथ जमीन पर पड़ा था।

सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने बारीकी से जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार मृतक के छोटे भाई रवि प्रकाश अवस्थी कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं और एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। उनके इकलौते बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है। 

भाई के बिखरे परिवार और उनके स्वास्थ्य देखकर वह मानसिक तनाव में चल रहे थे और तरह-तरह की बातें करते थे। शायद उसी गम में उन्होंने ऐसी घटना की। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिसोदिया के अनुसार आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- 1000 किमी तक युवती से कार में बैड टच करने वाला निलंबित दरोगा जांच में दोषी: मुंबई से बरामद करके कानपुर लाने के दौरान की थी अश्लीलता

संबंधित समाचार