अयोध्या: गबन का आरोपी पूर्व नायब तहसीलदार गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
अयोध्या, अमृत विचार। गबन के एक मामले में वाराणसी आर्थिक अपराध शाखा ने थाना महाराजगंज के अलनाभारी गांव से पूर्व नायब तहसीलदार राम प्रीत यादव को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि सुलतानपुर में तैनाती के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस के निर्माण के दौरान किसानों की जमीन की रजिस्ट्री व मुआवजे दिलाने के नाम पर एक करोड़ पांच लाख रुपए का गबन किया था।
इनके खिलाफ वर्ष 2016 में सुलतानपुर के थाना कादीपुर में केस दर्ज हुआ था। वह चार वर्ष पूर्व सेवानिवृत्ति भी हो चुके हैं। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि वाराणसी से आई टीम पूर्व नायब तहसीलदार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
ये भी पढे़ं : Manmohan Singh Funeral: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन, देश ने ऐसे दी अंतिम विदाई
