बाराबंकी: दुकानों से मिला भारी मात्रा में संदिग्ध तरल पदार्थ, जांच के लिये भेजा सैंपल, सील की गई दुकानें
रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। हाईवे स्थित दुकानों में भारी मात्रा में संदिग्ध तरल पदार्थ होने की सूचना पर पहुंची राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच पड़ताल के बाद दुकानों को सील कर दिया। तरल पदार्थ की जांच के लिये सैंपल भिजवाया गया है।
बीते शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र के ग्राम देवली स्थित हाईवे के किनारे दुकानों में संदिग्ध तरल पदार्थ रखे होने की सूचना पाकर नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकार सौरभ श्रीवास्तव तथा थाना अध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दुकानों की जांच पड़ताल की।
इस दौरान दुकानों के अंदर करीब 15 ड्रम ट्रांसपैरेंट व गोल्डेन कलर के संदिग्ध तरल पदार्थ भरे पाए गए। जबकि 10 खाली ड्रम मिले। संदिग्ध तरल पदार्थ की पहचान के लिये खाद्य व आबकारी विभाग की टीम को बुलाकर सैंपल भिजवाया गया है। साथ ही दुकानों को सील कर दिया गया।
रखवाली के लिए पुलिस भी तैनात की गई है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकार सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान दुकानों से करीब 25 ड्रम बरामद हुए। जिसमें एक दर्जन से अधिक ड्रमो में संदिग्ध तरल पदार्थ मिला है। जिसकी जांच के लिये सैम्पल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी में मां-बेटी और बहू का बड़ा कारनाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
