लखनऊ: जागरूकता रथ निकालकर की जाएगी सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत
लखनऊ,अमृत विचार। प्रदेश में इस बार सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरुकता रथ निकालकर शुरु की जायेगी । आगामी 18 से 24 नवंबर के बीच चलने वाले इस कायर्क्रम में पहली बार परिवहन विभाग के साथ रोड सेफ्टी से जुडे़ पुलिस विभाग, शिक्षा, चिकित्सा और लोनिवि प्रमुख रुप से शामिल होंगे। सभी महकमे अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन …
लखनऊ,अमृत विचार। प्रदेश में इस बार सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरुकता रथ निकालकर शुरु की जायेगी । आगामी 18 से 24 नवंबर के बीच चलने वाले इस कायर्क्रम में पहली बार परिवहन विभाग के साथ रोड सेफ्टी से जुडे़ पुलिस विभाग, शिक्षा, चिकित्सा और लोनिवि प्रमुख रुप से शामिल होंगे। सभी महकमे अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर अपने विभागों के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे।
उप परिवहन आयुक्त पुष्पसेन सत्यार्थी ने बताया कि लखनऊ में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित फिटनेस ग्राउंड से रथ निकाल कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके माध्यम से सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता सामग्री शहर में वितरित कराई जाएगी। इसी दिन परिवहन निगम के आलमबाग बस स्टेशन पर पोस्टर और होडिंग बैनर लगाए जाएंगे। समस्त निर्माण एजेंसियां ब्लैक स्पॉट का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी खामियां दूर करेंगी।
शिक्षा विभाग यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन शिक्षिकाओं के माध्यम से करेगा। इसके अलावा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग प्रथम दिन एक गोष्ठी का आयोजित करेगा। इसमें गुड सेमेरिटन की गाइडलाइन और कोविड-19 से बचाव के जागरूकता कार्यक्रम के अलावा गोष्ठियां की जाएंगी।
परिवहन विभाग के मुताबिक हेल्थ कैंप का आयोजन, निगम के चालकों परिचालकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रदूषण जांच केंद्रों की जांच किया जाना, क्विज, स्लोगन एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना, स्कूली वाहनों के चालकों को प्रशिक्षण, निगम की बसों की फिटनेस जांच, बस स्टेशनों पर स्वास्थ्य शिविर, सीट बेल्ट, बिना हेलमेट गाड़ी चलाना, मोबाइल और ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ चेकिंग अभियान और लोगों को जागरूक करना, ओवरलोडिंग के खिलाफ जांच अभियान और विभिन्न श्रेणी के वाहनों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जाने के लिए प्रेरित करना, पेंटिंग स्लोगन राइटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
