हनुमानजी राजभर हैं... बलिया में ये क्या बोल गए मंत्री ओपी राजभर, मचा बवाल, देखें Video
बलिया। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने यूपी के बलिया जिले में चितबड़ागांव क्षेत्र के वासुदेवा गांव के मुख्य द्वार पर महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा लगाने के लिए शनिवार को भूमि पूजन किया।
इस दौरान ओम प्रकाश राजभर ने हनुमानजी की जाति बताते हुए कहा कि हनुमानजी राजभर हैं। राजभर जाति में पैदा हुए। आज भी लोग राजभरों को भर (बानर) कहते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब राम-लक्ष्मण जी को अहिरावण पातालपुरी में लेकर गया था तो वहां से उन्हें निकालने की हिम्मत किसी की नहीं हुई, अगर किसी ने वहां से उन्हें निकाला तो वो हनुमामजी ही थे।
ओपी राजभर के इस बायान पर बलिया में बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह बड़े विद्वान आदमी है। उन्हें इस बात का जवाब कोई और नहीं, बल्कि राजभर बस्ती से ही मिल जाएगा.
इससे पहले सुभासपा की ओर से आयोजित भूमि पूजन समारोह में पहुंचे मंत्री ओम प्रकाश राजभर का स्वागत किया गया। उन्होंने भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि गरीब तबके के लोग जिनके मिट्टी का मकान हैं, अभी तक आवास नहीं मिला है, उन्हें बहुत शीघ्र ही आवास दिया जाएगा। अरविंद राजभर, मुनीम राजभर, रोहित राजभर, बालेश्वर राजभर, लाल बदन, हीरालाल राजभर, सुग्रीव राजभर आदि थे।
बलिया:
— Amrit Vichar (@AmritVichar) December 28, 2024
राजभर बिरादरी के थे भगवान हनुमान
हनुमानजी राजभर हैं... बलिया में बोले मंत्री ओपी राजभर pic.twitter.com/mcQJ9Wts1X
ये भी पढे़ं : Manmohan Singh Funeral: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन, देश ने ऐसे दी अंतिम विदाई
