अमरोहा : फ्लाईओवर से नीचे गिरी ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चार लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गजरौला (अमरोहा), अमृत विचार। नेशनल हाईवे पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ब्रेक फेल होने से फ्लाईओवर से नीचे गिरी गई। जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सक ने घायलों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

संभल जनपद के असमौली निवासी मोहम्मद हसन, जुनैद, शिवम, रोहित शनिवार रात सिहाली जागीर जा रहे थे। जैसे ही गजरौला स्थित नेशनल हाईवे पर पहुंचे तो अचानक ब्रेक फेल होने से ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई।

राहगीरों ने निजी एम्बुलेंस से घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने चारों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे़ं : अमरोहा: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो दरोगा समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

संबंधित समाचार