बरेली: शहर विधायक समेत दस लोग कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर विधायक डा. अरुण कुमार की सोमवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद उन्हें स्टेडियम रोड स्थित एक निजी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इसकी पुष्टि करते हुए अपील की है कि बीते 4-5 दिनों में उनके संपर्क …


बरेली, अमृत विचार। शहर विधायक डा. अरुण कुमार की सोमवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद उन्हें स्टेडियम रोड स्थित एक निजी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इसकी पुष्टि करते हुए अपील की है कि बीते 4-5 दिनों में उनके संपर्क में आए लोग अपनी कोविड जांच करा लें।


नगर विधायक को दो दिन से बुखार है और कोरोना संक्रमण से मिलते-जुलते लक्षण होने पर उन्होंने अपनी कोविड-19 जांच कराई। रिपोर्ट पाजिटिव आने पर वह निजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हो गए हैं। एसीएमओ डा. अशोक कुमार ने उनके कोविड-19 पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। इसके अलावा सोमवार को 14 अन्य लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। इनमें सेमीखेड़ा, बीडीए कालोनी सुभाष नगर, फरीदपुर, कैंट, मिशन कंपाउंड, राजेंद्र नगर, आवास विकास कालोनी, ग्रेटर आकाश कालोनी में संक्रमित मिले हैं। सभी को आइसोलेट किया गया है।

एक कार्यक्रम में हुए थे शामिल
कोहाड़ापीर तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में शहर विधायक डा. अरुण कुमार शामिल हुए थे। ऐसे में वहां आए तमाम लोगों के संपर्क में भी आए। इससे उन लोगों में संक्रमण फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में उनसे संपर्क में आने वालों की सूची तैयार करने में स्वास्थ्य विभाग को काफी माथा-पच्ची करनी पड़ेगी।

संबंधित समाचार