कासगंज : बारिश के बाद हवाओं से ठिठुरे लोग, अलाव का लिया सहारा

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, धूप न निकलने से बढ़ी गलन

अमांपुर, अमृत विचार। कस्बा में रविवार की रात बारिश होने से शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया। सोमवार को मौसम का मिजाज और भी तल्ख हो गया। शीतल हवाओं की रफ्तार बढ़ने से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। दिन भर बर्फीली हवाएं चलती रही। धूप न निकलने से गलन बढ़ी रही। अधिकत तापमान 21 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। अलाव लोगों का सहारा बने।

सोमवार को भी आसमान में छाए बादलों के साथ तेज बर्फीली हवाओं से जनमानस का हाल बेहाल रहा। शनिवार और रविवार को हुई बारिश के बाद सर्द हवाओं से गलन और बढ़ गई पूरे दिन धूप न निकलने से तापमान में गिरावट आई। बर्फीली हवाओं से जनमानस का हाल बेहाल रहा। सुबह के आसमान में बादल छाए रहे तो दोपहर के समय शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया। चल रहीं वफीर्ली हवाओं से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। ठंडी हवाओं से पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पारा लुढ़क कर सात डिग्री तक पहुंच गया। कड़ाके की सर्दी की वजह से अधिकांश दुकाने बाजारों में खरीदारों की संख्या कम रही। ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर गर्म कपड़े पहन कर अलाव का सहारा लेते दिखे। दिन भर बादल और कोहरा छाए छाने से सूरज नहीं निकला। लोग कपड़े सुखाने के लिए धूप निकलने का इंतजार करते रहे। दिन भर बच्चें और बुजुर्गों ने रजाई में ही रहने में भलाई समझी।

ये भी पढ़ें - कासगंज: बेकाबू होकर बम्बे में गिरी कार,  बाल बाल बचे सवार...तीव्र मोड़ बन रहा हादसों की वजह

संबंधित समाचार