मुरादाबाद : गोकशी के आरोपी की पिटाई के बाद मौत, इलाके में तनाव...पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में सोमवार देर गोकशी करते रंगे हाथ पकड़े गए युवक को भीड़ ने जमकर पीटा था। जहां मंगलवार को उसकी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार तड़के लाठी-डंडे और लात-घूसों से उसको इतना मारा था कि वह मौके पर ही बेहोश हो गया। पुलिस के द्वारा इलाज के लिए निजी  अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। 

मृतक गोकश आरोपी शाहेदीन पुत्र शफीक गलशहीद थाना क्षेत्र के असलपतपुरा का रहने वाला था। पुलिस की कड़ी निगरानी में मृतक के शव को ईदगाह के पास कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया है। मॉब लिंचिंग में मौत के बाद गलशहीद थाना क्षेत्र के ईदगाह इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया की पुलिस ने गोकशी करने के जुर्म मे शाहेदीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मृतक के भाई की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर प्राप्त हुई। उस तहरीर के आधार पर भी मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं। पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

मंडी समिति परिसर में कुछ लोग छुट्टा गोवंशीय पशु को अंधेरे में ले जाकर गोकशी की कोशिश कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे लोगों ने आरोपियों को घेर लिया। इस दौरान तीन आरोपी भागने में सफल हो गए, जबकि शाहेदीन नामक आरोपी को पकड़कर लोगों ने जमकर पीट दिया। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : मंडी समिति में गोवंश काटने पर लोगों का हंगामा, एक आरोपी को पकड़ कर जमकर पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले

संबंधित समाचार