Bareilly: महानगर और आंवला के भाजपा मंडल अध्यक्षों की सूची जारी, देखें किसे मिली जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली को इंतजार, महानगर में कुछ मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा बाकी

बरेली, अमृत विचार : भाजपा ने महानगर और आंवला के मंडल अध्यक्षों की सूची रविवार रात जारी कर दी। जबकि बरेली जनपद की सूची अभी जारी नहीं हुई है। वहीं, महानगर में भी कुछ मंडलों अध्यक्षों की घोषणा होनी अभी बाकी है।

जिला चुनाव अधिकारी वाईपी सिंह ने रविवार रात सूची जारी की। इसमें शहर विधानसभा क्षेत्र में साईं नाथ मंडल का बृजेश प्रताप सिंह को, बांके बिहारी का मोहित अरोड़ा को, हरमिलाप का राजीव कश्यप को, सीबीगंज का अजय मौर्य को, त्रिवटी नाथ का शिखा मेहरोत्रा को, कैंट विधानसभा क्षेत्र में पूर्वी मंडल का जयदीप वाल्मीकि को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इसी विधान सभा के तीन मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा अभी नहीं की गई है। 

वहीं, आंवला जिले के फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र में फरीदपुर नगर का प्रतुल अग्रवाल को, रजऊ परसपुर का धर्मेंद्र सिंह तोमर को, फतेहगंज पूर्वी का सोमदत पाल को, भूता का गया प्रसाद गंगवार को, विधानसभा क्षेत्र में बिथरी चैनपुर का विकास पटेल को, नरियावल का गौरव मिश्र को, क्यारा का वीर बहादुर सिंह को, बिशारतगंज का लक्ष्मण प्रसाद को, भमोरा का रामेंद्र को, आंवला विधान सभा क्षेत्र में सिरौली का मनोज शर्मा को, गुलाड़िया गौरी शंकर का शोभाराम शर्मा को, आंवला का अनमोल गुप्ता को, मझगवां का यशपाल सिंह लोधी को और रामनगर का जयदीश सिंह को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- Bareilly: मुस्लिम खुद तोड़ने लगे मस्जिद का हिस्सा, जानें क्या है पूरा मामला? पुलिस बल भी रहा मौजूद

संबंधित समाचार