Prayagraj News : इलाहाबाद प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ संगठन की डॉ.अमृता चौरसिया बनी सचिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार : इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित चुनाव कार्यक्रम में मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. अमृता चौरसिया को सर्वसम्मति से इलाहाबाद प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ संगठन का सचिव चुना गया। डॉ. अमृता चौरसिया लंबे समय से मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग का नेतृत्व कर रही हैं।

उनके कुशल निर्देशन में विभाग ने उल्लेखनीय प्रगति की है। मरीजों की प्रसव और ऑपरेशन के बाद की देखभाल में सुधार के साथ - साथ नई सुविधाओं की शुरुआत हुई है। गंभीर मरीजों के लिए एचडीयू  हाई डिपेंडेंसी यूनिट का निर्माण और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर तथा लेप्रोस्कोपी सेवाओं को उन्नत बनाकर विभाग ने अग्रणी भूमिका निभाई है।

डॉ. अमृता चौरसिया कई प्रशासनिक समितियों की सक्रिय सदस्य रही हैं। उनके नाम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं। वह पिछले कई वर्षों से स्त्री एवं प्रसूति रोग से संबंधित कई प्रमुख सम्मेलनों और कार्यशालाओं का सफल आयोजन कर चुकी हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान, डॉ. चौरसिया के निर्देशन में रिकॉर्ड संख्या में प्रसव (सामान्य और सर्जरी के माध्यम से) संपन्न किए गए। इसके लिए उन्हें सरकार ने सम्मानित किया गया।

इस दौरान उन्होंने 300 से अधिक सामान्य प्रसव और 300 से अधिक सर्जरी के माध्यम से प्रसव सफलतापूर्वक संपन्न कराए। डॉ. अमृता चौरसिया के अनुभव और नेतृत्व को देखते हुए यह निश्चित है कि उनके कार्यकाल में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। उनके प्रयासों से महिला स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय प्रगति होगी और संगठन का नाम और प्रतिष्ठा और अधिक बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें :- Prayagraj News : कड़ाके की ठंड में शिवसेना प्रदेश सचिव ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

संबंधित समाचार