राम मंदिर: नव वर्ष के पहले दिन रामलला के दर्शन को अयोध्या में लगा राम भक्तों का तांता, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। साल के पहले दिन अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन के लिए राम भक्तों का तांती लगा हुआ है। राम मंदिर समेत अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं में काफी बहुत उत्साह देखा जा रहा है। भक्तों की भारी भीड़ विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन कर रही है, जिसमें रामलला का भव्य रूप विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 

cats

नूतन वर्ष के अवसर पर रामलला को रत्नजड़ित वस्त्र और सोने का मुकुट पहनाया गया है। नव वर्ष के चलते मंदिर को फूलों से सजाया गया है। इस बार भक्तों की अधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन पहले से ही सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए सख्त कदम उठाए हैं। क्षेत्र को सेक्टर और जोन में विभाजित किया गया है और पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यातायात प्रतिबंध भी लागू कर दिए गए हैं और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है।

 

रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी बढ़ गई है कि नगर के होटल, धर्मशालाएं और होम स्टे पहले से ही भर गए हैं। हनुमानगढ़ी में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है और मंगलवार की शाम को एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। पहली आरती से लेकर शयन आरती तक मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस पावन अवसर पर श्रीरामलला के दर्शन का उत्साह दोगुना हो गया है।

यह भी पढ़ें:-Crime: एक साथ 5 हत्याओं से दहला उठा लखनऊ, होटल में बेटे ने की मां और 4 बहनों की हत्या, इलाके में हड़कंप

 

संबंधित समाचार