तलवार से जन्मदिन पर काटा केक, नौ लोग हिरासत में
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में सार्वजनिक स्थान पर जन्मदिन समारोह का केक तलवार से काटने संबंधी एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को हिरासत में लिया है । पकड़े गये लोगों को वीडियो में जन्म दिन की पार्टी का जश्न मनाते और उनमें से एक को तलवार से …
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में सार्वजनिक स्थान पर जन्मदिन समारोह का केक तलवार से काटने संबंधी एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को हिरासत में लिया है । पकड़े गये लोगों को वीडियो में जन्म दिन की पार्टी का जश्न मनाते और उनमें से एक को तलवार से केक काटते देखा जा सकता है । पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार की रात शहर के बापूनगर इलाके में स्थित एक कॉलोनी में हुयी। बापूनगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी की पहचान देव बादशाह के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है । इसमें बादशाह को अपने जन्मदिन के जश्न के दौरान 11 केक तलवार से काटते हुये देखा जा रहे है।
