Kanpur में सीएसए कृषि विश्वविद्यालय आयोजित कराएगा यूपी कैटेट, कुलपति ने कहा ये...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय यूपी कैटेट आयोजित कराएगा। कुलपति डॉ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा -2025 कराने का दायित्व शासन ने विश्वविद्यालय को सौंपा है। कुलसचिव डॉ पीके उपाध्याय को निर्देशित किया है कि यूपीकैटेट से संबंधित तैयारी शुरू कर दी जाए। प्रवेश परीक्षा आयोजन के लिए बैठक बुलाई जाएगी।

संबंधित समाचार