Weather News: प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा Kanpur: गलन में ठिुठर रहे लोग, दिन में भी वाहन सवार लाइट जलाकर निकल रहे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शुक्रवार को कानपुर प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। अमेठी का फुर्सतगंज न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। कानपुर का न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जाने का अंदेशा जता रहे हैं। 

शहर में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा। साथ ही गलन भी बरकरार रही। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवाएं पहाड़ों से बर्फीली हवाएं ला रही हैं। इस कारण गलन बढ़ी है। सीएसए विवि के मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री से कम रहा। दिन में भी लोग ठिठुरते रहे। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि शीतलहर के बीच नया पश्चिमी विक्षोभ भी विकसित हो रहा है। जल्द ही इसका असर शहर में भी दिखने की संभावना है। इससे हल्के बादल छाने के साथ बूंदाबादी हो सकती है। अभी शीतलहर जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें! कानपुर-लखनऊ मेमू ट्रेन के समय में बदलाव: इन 14 ट्रेनों के नंबर भी बदले, पहले ट्रेन के आने से यात्रियों को होगी सुविधा

 

संबंधित समाचार