बदायूं : राजमिस्त्री का काटा कान, निर्माण कार्य रोकने का किया प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

घायल राजमिस्त्री को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती

बिसौली, अमृत विचार। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव भटपुरा में सीसी रोड का निर्माण कर रहे मजदूरों पर एक ही परिवार के छह लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए हमला कर दिया। हमलावरों ने राजमिस्त्री का कान आधा काट दिया। राजमिस्त्री को जिला अस्पताल भेजा गया। वीडीओ ने बीडीओ नमिता सिंह को दी। घायल ने तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गांव भटपुरा में सियाराम पाली के मकान से राजेंद्र पाल के मकान तक सीसी रोड का निर्माण कार्य चल रहा था। गुरुवार दोपहर लगभग चार बजे गांव के ही दिनेश, नरेंद्र व उनके पिता करण सिंह पुत्र डंबर, हुकुम सिंह व उनके बेटे देवराज ने निर्माण कार्य रोका। नाली बनवाने को मना किया। पानी की निकासी सीसी रोड के ऊपर से कराने को कहा। राजमिस्त्री ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। विरोध कर रहे लोग हमलावर हो गए और मारपीट करने लगे। आरोप है कि नरेंद्र ने धारदार हथियार से राजमिस्त्री गांव विक्रमपुर चरसोरा निवासी यासीन का कान काट लिया और उसकी जेब में रखे चार हजार रुपए निकाल लिए। विरोध करने पर हमलावरों ने दूसरे राजमिस्त्री गांव दावरी निवासी शेर सिंह को जातिसूचक शब्द बोलकर गाली दी। वीडीओ छत्रपाल मौर्य और परिजनों ने घायलों को सीएचसी भेजा। यासीन को रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें - बदायूं : सांसद और विधायक आदि के दोषमुक्त हुए मामलों में अपील, पेश होने का नोटिस जारी

संबंधित समाचार