अतुल सुभाष सुसाइड केस: निकिता सिंघानिया को मिली जमानत, जानिये एआई इंजीनियर के साथ क्या हुआ था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली, अमृत विचार। बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी निकिता, सास निशा और पत्नी के भाई अनुराग सिंघानिया को कोर्ट ने जमानत दे दी है। इंजीनियर अतुल सुभाष का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार किया था।

वीडियो में अतुल सुभाष ने निकिता और उसके परिवार पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाते हुये लंबी अवधि का एक वीडियो बनाया था उसके बाद आत्महत्या कर ली थी। इतना ही नहीं आत्महत्या से पहले अतुल सुभाष ने 27 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा था।

न्यायिक हिरासत में पहुंचने के बाद निकिता, निशा और अनुराग सिंघानिया ने अपने वकील के जरिये कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी। जिसके बाद सिटी सिविल कोर्ट ने जमानत मंजूर कर दी है।

इंजीनियर अतुल सुभाष ने पत्नी निकिता, सास निशा और पत्नी के भाई अनुराग सिंघानिया पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने और रुपये की वसूली करने का गंभीर आरोप लगाते हुये करीब डेढ़ घंटे अवधि का वीडियो बनाया था। इसी वीडियो में आत्महत्या की पूरी वजह बताई थी। जिसके बाद यह केस देश का बहुचर्चित केस बन गया था।

यह भी पढ़ें: Mirzapur news : नाबालिग पौत्र ने दादा-दादी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारा चाकू

संबंधित समाचार