संयुक्त राष्ट्र में बोला भारत- हिंदुस्तान का नाम आते ही बौखला जाता है पाकिस्तान
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में अप्रासंगिक और गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी के लिये भारत ने पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा कि महासभा ओछे आरोपों के बजाय गंभीर चर्चा का मंच है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने सोमवार को समान प्रतिनिधित्व के सवाल और सुरक्षा परिषद में सदस्यों की संख्या …
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में अप्रासंगिक और गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी के लिये भारत ने पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा कि महासभा ओछे आरोपों के बजाय गंभीर चर्चा का मंच है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने सोमवार को समान प्रतिनिधित्व के सवाल और सुरक्षा परिषद में सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी के मुद्दे पर संबोधन में यह बात कही।
बता दें कि संरा में पाकिस्तानी दूत मुनीर अकरम ने अपने संबोधन में भारत की संरा सुरक्षा परिषद की सदस्यता का विरोध करते हुए नियंत्रण रेखा का संदर्भ किया था। भारतीय दूत ने कहा कि मैं पाकिस्तान प्रतिनिधि द्वारा की गई, अप्रासंगिक और गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी का जवाब देकर इस सभा का समय बर्बाद नहीं करना चाहता । जब भी भारत का उल्लेख होता है तब पाकिस्तान बौखला जाता है।
तिरुमूर्ति ने कहा कि यह गंभीर चर्चा का मंच है, न कि ओछे आरोपों के लिये। फिलहाल संरा सुरक्षा परिषद में 5 स्थायी और 10 अस्थायी सदस्य राष्ट्र हैं। अस्थायी सदस्यों को संरा महासभा द्वारा दो वर्ष की अवधि के लिये चुना जाता है। पांच स्थायी सदस्य रूस, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और अमेरिका हैं और ये देश किसी भी प्रस्ताव को वीटो करने का अधिकार रखते हैं। भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, जर्मनी और जापान संरा सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिये मजबूत दावेदार हैं।
