रायबरेली में चल रहा था धर्म परिवर्तन का बड़ा खेल, दो युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

ईसाई धर्म अपनाने के लिए ग्रामीणों को कर रहे थे प्रेरित, पकड़ा गया एक आरोपी मिजोरम का

हरचंदपुर/रायबरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के हरचंदपुर इलाके में ईसाई धर्म से पुनः सनातन धर्म में घर वापसी कर रहे व्यक्ति पर दबाव बनाने आये दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से रविवार को मिली जानकारी के अनुसार हरचंदपुर इलाके में ईसाई धर्म से पुनः अपने सनातन धर्म मे घर वापसी कर रहे व्यक्ति पर दबाव बनाने मिज़ोरम से आये दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बताया गया कि हरचंदपुर थाने के अजमतुल्लागंज के रहनेवाले नन्हू सिंह को सनातन धर्म मे घर वापसी का विरोध करने व दबाव बनाने आये मिजोरम के रहनेवाले लालजेदेंगा (35) और वनलाल्हुमा (37) को पीड़ित नन्हू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आज गिरफ्तार किया। इस सम्बंध में अन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरचंदपुर इलाके के नन्हू सिंह ने आरोप लगाया है कि उनको लगभग एक वर्ष पहले रुपये पैसो और इलाज का लालच देकर ईसाई धर्म मे मिला लिया गया था। 

नन्हू के अनुसार वह आरोपियों की बातों और लालच में फंसता चला गया कि उसने आसपास के लोगो को भी ईसाई धर्म में जोड़ा। उसने बताया कि इन लोगों का दबाव इतना बढ़ा कि वह परेशान होने लगा। बकौल नन्हू आरोपियों ने उसे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए प्रलोभन दिया और उसके एवज में उसे रुपये पैसों का लालच दिया। 

आरोपी नन्हू को और लोगों को एक धर्म विशेष से जोड़ने एक धार्मिक पुस्तक हाथ में देकर लाल तरल पदार्थ पीने आदि का दबाव बनाते थे। जिससे वह क्षुब्ध हो रहा था। जब आरोपियों के कृत्य से उसे अत्यधिक आत्मग्लानि हुई तो उसने वापस अपनी सनातन संस्कृति में लौटने का फैसला किया। नन्हू सिंह की घर वापसी का विरोध करने व दबाव बनाने दोनों लोग आज उसके यहां आए थे। नन्हू सिंह ने आसपास के लोगों की उपस्थिति में दोनों आरोपियों को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

बताया गया कि आरोपी वनलाल्हुमा वर्तमान मे लखनऊ के टोला गोसाईगंज लखनऊ में निवास करता है जबकि लालजेदेंगा आइजोल मिजोरम का रहनेवाला है। दोनों के पास से कुछ धार्मिक ग्रंथ और एक कार भी पुलिस को सुपर्द की गई है। आरोपियों के कृत्य पर आसपास के लोगो ने भी आक्रोश जताया है। बहरहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हरचंदपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- दिल्ली को PM मोदी की सौगात, 12200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

संबंधित समाचार