अमेठी: अवैध स्मैक बरामद युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
अमेठी। शुकुल बाजार अमेठी थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजेश कुमार मय हमराही द्वारा नशा मुक्त चेकिंग अभियान के दौरान शातिर अपराधी 65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के …
अमेठी। शुकुल बाजार अमेठी थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजेश कुमार मय हमराही द्वारा नशा मुक्त चेकिंग अभियान के दौरान शातिर अपराधी 65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नशा मुक्त अमेठी अभियान के अन्तर्गत उप निरीक्षक राजेश कुमार थाना शुकुल बाजार द्वारा तलाश वांछित मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आनन्द सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी ग्राम किस्तीनगर थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी को अम्बेडकर चौराहा कस्बा बाजारशुक्ल के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त आनन्द सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह की तलाशी से 65 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ । जिसपर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कहा क्षेत्र में कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था बहाल रखना प्रथम उद्देश्य है तथा नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है गिरफ्तार करने वाली टीम उ0नि0 राजेश कुमार, का0 कन्हैया लाल, का0 प्रवीण कुमार, का0 प्रवीण कुमार यादव थाना शुक्ल बाजार जनपद अमेठी शामिल रहे।
