सड़क हादसों में तीन की मौत, कई जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। सकरन लहरपुर, रामकोट में क्षेत्रों में बीते दिनों सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई वहीं कई जख्मी हो गए। सकरन संवाददाता के अनुसार- मजदूरी करने गए प्रवासी दीपावली के पर्व में घर वापस आ रहे थे जिला सुल्तानपुर कस्बा चांदा में दरी चादर का काम करते थे। शिव कुमार पुत्र दरबारी …

सीतापुर। सकरन लहरपुर, रामकोट में क्षेत्रों में बीते दिनों सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई वहीं कई जख्मी हो गए। सकरन संवाददाता के अनुसार- मजदूरी करने गए प्रवासी दीपावली के पर्व में घर वापस आ रहे थे जिला सुल्तानपुर कस्बा चांदा में दरी चादर का काम करते थे। शिव कुमार पुत्र दरबारी लाल की घर वापस आते समय लंभुआ बाईपास पर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे शिव कुमार गम्भीर रूप से जख्मी हो गया और सुल्तानपुर जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई। वहीं शिव कुमार पुत्र दरबारी लाल, सर्वेश कुमार यादव पुत्र शकटू यादव ग्राम नकैला पोस्ट मुर्थना थाना सकरन सीतापुर के निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। शिव कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
लहरपुर संवाददाता के अनुसार- दीवाली के दिन लहरपुर-बिसवां मार्ग पर ग्राम फरीदपुर कुटी के निकट ऑटो रिक्शा व बाइक की टक्कर में ऑटो सवार 5 लोगों में से फूल बानो(8) पुत्री इरफान व उसकी मां नाजरीन बानो गंभीर रूप से घायल हो गई । फूलबानो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामकोट संवाददाता के अनुसार- मंगलवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर मार्ग पर चीनी मिल के सामने गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से अनीता (35) पत्नी सुरेंद्र ग्राम भकुरहा थाना पिसावां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार