प्रियंका चोपड़ा के खाते में आई एक और बड़ी उपलब्धि, ब्रिटिश फैशन काउंसिल ने दी ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को बताया कि ब्रिटिश फैशन काउंसिल (बीएफसी) ने उन्हें सकारात्मक बदलाव के लिए अपना दूत नियुक्त किया है। अभिनेत्री ने एक ट्वीट में बताया कि वह बीएफसी से जुड़ेंगी और भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करने में फैशन को सकारात्मक प्लेटफॉर्म के रूप में बढ़ावा देने में संगठन के …

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को बताया कि ब्रिटिश फैशन काउंसिल (बीएफसी) ने उन्हें सकारात्मक बदलाव के लिए अपना दूत नियुक्त किया है। अभिनेत्री ने एक ट्वीट में बताया कि वह बीएफसी से जुड़ेंगी और भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करने में फैशन को सकारात्मक प्लेटफॉर्म के रूप में बढ़ावा देने में संगठन के प्रयासों को अपना सहयोग देंगी।

उन्होंने कहा कि सकारात्मक बदलाव के लिए ब्रिटिश फैशन काउंसिल के साथ वह दूत के रूप में जुड़कर खुश हैं। फैशन हमेशा ही लोकप्रिय संस्कृति की नब्ज रहा है और संस्कृतियों को जोड़ने तथा लोगों को एक साथ लाने की क्षमता के साथ एक शक्तिशाली ताकत हो सकता है।

बीएफसी दूत के रूप में चोपड़ा फैशन उद्योग के भीतर सर्वश्रेष्ठ चलनों का प्रचार करके और इस संबंध में जागरूकता फैलाकर समूह का सहयोग करेंगी। बीएफसी की कार्यकारी अधिकारी कैरोलिन रश ने कहा कि बोर्ड में चोपड़ा के शामिल होने से वे खुश हैं।

संबंधित समाचार