बरेली: ख्वाजा गरीब नवाज के रास्ते पर चलकर ही देश में कायम रहेगा भाईचारा-कैफ मियां

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

गरीब नवाज के उर्स के मौके पर गरीबों को बांटे गर्म कपड़े व कंबल

बरेली, अमृत विचार। दरगाह उस्तादे जमन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीरा-ए-आलाहजरत मौलाना मोहम्मद कैफ रजा कादरी के आवास पर ख्वाज गरीब नवाज के कुल की महफिल का आयोजन किया गया। इस मौके पर मौलाना मोहम्मद कैफ रजा कादरी ने कहा कि हजरत मोईनुद्दीन चिश्ती को लोग गरीब नवाज के नाम से जानते हैं, इससे स्पष्ट है कि वह गरीब नवाज यानी गरीबों का उत्थान करने वाला। गरीबों की मदद करना ही गरीब नवाज को सबसे बड़ी खिराज-ए-अकीदत होगी।

उनके दर पर हर गरीब, परेशान और महरूम व्यक्ति की सुनी जाती है। कोई भी फरियादी उनके दर से कभी महरूम नहीं जाता। ब्रादर-ए-आलाहजरत उस्तादे जमन अल्लामा हसन रजा खां ख्वाज गरीब नवाज की शान में लिखते हैं-ख्वाजा-ए-हिंद वह दरबार है आला तेरा, कभी महरूम नहीं मांगने वाला तेरा। आगे उन्होंने कहा कि आज के दौर में ख्वाजा गरीब नवाज के पैगाम और तालीमात को आम करने की जरूरत है। वहीं हर की तरह इस साल भी सर्दी के मौसम में जरूरतमंद गरीबों को बड़ी मात्रा में कंबल व गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि अगर देशवासी ख्वाजा गरीब नवाज की शिक्षा पर अमल करें तो देश में शांति और भाईचारे के साथ ही खुशहाली का मार्ग प्रशस्त होगा। कुल की रस्म के बाद मौलाना मोहम्मद कैफ रजा कादरी ने शहर, प्रदेश व देश में अमन-चैन, सुख-शांति और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की। इस मौके पर हकीम वासिफ रजा, फरमान अंसारी, मौलाना अबु सालिम, फैज रजा, अमान अंसारी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज