वायुसेना स्टेशन के नजदीक फौजी वर्दी में पकड़े गए 11 लोग, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुवाहाटी। लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के समीप मंगलवार को वायुसेना के कर्मी के भेष में कथित रूप से गश्त कर रहे लगभग 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार अजारा थाने की टीम ने इन लोगों को हवाई अड्डे के समीप फौजी वर्दी में पाया। गुवाहाटी …

गुवाहाटी। लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के समीप मंगलवार को वायुसेना के कर्मी के भेष में कथित रूप से गश्त कर रहे लगभग 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार अजारा थाने की टीम ने इन लोगों को हवाई अड्डे के समीप फौजी वर्दी में पाया। गुवाहाटी पुलिस के अतिरक्ति उपायुक्त (पश्चिम)सुप्रोतिव लाल बरुआ ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उनकी आवाजाही से संदेह उत्पन्न हुआ और उन्हें पूछताछ के लिए थाने लाया गया। हमने सभी को फर्जी पाया। हमने एक वाहन और चार मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।

बरुआ ने बताया कि उनमें एक भोपाल का बीडीएस छात्र है और उसने बाकी 10 लोगों को वायुसेना के चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के जाली नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र जारी किये थे और उन सभी को हवाई अड्डा क्षेत्र में गश्ती के लिए लाया गया था, जहां बोरझार वायुसेना स्टेशन भी है। उन्होंने कहा कि हमने एक मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो नहीं है।

संबंधित समाचार