हाथरस में कोहरे के कारण टकराए तीन ट्रक, 3 लोगों की मौत, दो अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हाथरस। हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र के मिढ़ावली गांव के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण बुधवार को तीन ट्रकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि एक ट्रक दूसरे ट्रक को जंजीर से खींच रहा था तभी जंजीर टूट गई। 

पुलिस ने कहा कि दोनों ट्रकों के चालक जब जंजीर को ठीक कर रहे थे तभी आगरा की तरफ से आ रहे तीसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने कहा कि घटना में मारे गये तीनों ट्रकों के चालकों की पहचान हाथरस के रंजीत, फरीदाबाद के राहुल और आगरा के तरुण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार घटना में दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 

यह भी पढ़ें:-LPSC निदेशक वी नारायणन होगो इसरो के नए चीफ, जानिए उनके बारे में सबकुछ

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता