कासगंज: सोरों-अलीगंज हाईवे की खस्ता सड़क पर सपा प्रवक्ता का प्रदर्शन, जल्द मरम्मत की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गंजडुंडवारा, अमृत विचार: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने सोरों-अलीगंज हाईवे की खस्ता हाल सड़क की मरम्मत को लेकर प्रदर्शन किया। सोरों-अलीगंज मार्ग पर सबीना कॉम्प्लेक्स के पास सड़क धंस गई है। गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। इस मार्ग की मरम्मत की मांग जिलाधिकारी से की गई है।

सपा प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि मार्ग पर गड्ढों में जलभराव के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है। राहगीर और वाहन चालक सभी परेशान हैं। बारिश के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं। इस सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग के वर्ल्ड बैंक खंड की है। जल निगम को भी चाहिए कि इस सड़क की मरम्मत में सहयोग करें। यदि पीडब्ल्यूडी और जल निगम विभाग मिलकर इस सड़क की मरम्मत कर देते हैं, तो वाहनों के आवागमन में काफी आसानी होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि यह हाईवे कई जिलों को जोड़ता है और यहां से हजारों यात्री व वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। ऐसे में किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जिले का मुख्य मार्ग होने की वजह से इस सड़क की मरम्मत जल्द से जल्द होना बेहद जरूरी है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि इस मार्ग का शीघ्र निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग वर्ल्ड बैंक खंड और जल निगम के सहयोग से कराया जाए। यह जनहित का मुद्दा है और इस पर तत्काल ध्यान दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर दूसरे दिन भी हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका