बरेली: ससुराल आए युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। भाई दूज पर पत्नी को लेकर ससुराल आए युवक सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गया। ससुराल के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस भी मौत की वजह हादसा ही …

बरेली,अमृत विचार। भाई दूज पर पत्नी को लेकर ससुराल आए युवक सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गया। ससुराल के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस भी मौत की वजह हादसा ही मान रही है। युवक की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जिला रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बड़ा गुरुद्वारा निवासी 40 वर्षीय संजय पुत्र करन सिंह प्राइवेट नौकरी करते थे। सोमवार को भाई दूज के मौके पर वह अपनी पत्नी प्रीति को लेकर बिहारीपुर स्थित ससुराल आए थे। संजय के साले पप्पू ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसके जीजा छत से नीते उतरकर सीढ़ियों पर आ गए। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह सीढ़ियों से नीचे गिर गए।

चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग जाग गए। लाइट जलाकर देखा तो संजय खून से लथपथ पड़े थे। ससुराली उन्हें जिला अस्पताल ले गए। यहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर दिया जहां उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर पर चोट बताई गई है। संजय की दो बेटियां और दो बेटे हैं।

संबंधित समाचार