इलाहाबाद हाईकोर्ट के 28 अतिरिक्त जज नियमित जज बनाये गये
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 28 अतिरिक्त न्यायाधीशों को नियमित न्यायाधीश नियुक्त किया है। विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 217 के उपबंध एक के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में तैनात 28 …
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 28 अतिरिक्त न्यायाधीशों को नियमित न्यायाधीश नियुक्त किया है। विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 217 के उपबंध एक के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में तैनात 28 अतिरिक्त न्यायाधीशों को नियमित नियुक्ति प्रदान की है।
नियमित नियुक्ति पाने वाले न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया, आलोक माथुर, पंकज भाटिया, सौरभ लावनिया, विवेक वर्मा, संजय कुमार सिंह, पीयूष अग्रवाल और सुरेश कुमार गुप्ता आदि शामिल हैं। न्याय विभाग की ओर से आज जारी अधिसूचना में इस बाबत जानकारी दी गयी है। इनकी नियुक्तियां कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी होंगी।
