UP में मिला HMPV का पहला संदिग्ध मरीज, लखनऊ में 60 साल की महिला पॉजिटिव! जानिए क्या बोले बलरामपुर अस्पताल के निदेशक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। चीनी वायरस HMPV ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दस्तक दे दिया है। गुरुवार को यहां एक 60 साल की महिला HMPV पॉजिटिव पाई गई। जिसे इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह प्रदेश का पहला केस बताया जा रहा। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वहीं बलरामपुर अस्पताल के निदेशक ने बताया है कि महिला हमारे यहां भर्ती है लेकिन उसे अभी HMPV वायरस से पॉजिटिव नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि महिला को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर परिजनों ने एक निजी संस्थान में महिला का इलाज कराया था, जहां पर महिला को HMPV वायरस से पॉजिटिव बताते हुये रिपोर्ट दे दी गई है, जिसको हम नहीं मानते। उन्होंने गहरी नाराजगी जताई है, उन्होंने कहा कि ऐसे सेन्टर पर कार्रवाई होनी चाहिए।

दरअसल, चीन में तेजी से फैल रहा एचएमपीवी वायरस अब भारत के कई राज्यों तक पहुंच चुका है। अब तक इस वायरस से 9 लोग संक्रमित हो चुके हैं। यूपी के लखनऊ में भी एक महिला में इस वायरस के लक्षण मिले हैं। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।  जिसके बाद परिजनों ने महिला को पहले एक निजी अस्पताल में दिखाया, वहीं पर महिला की जांच हुई और HMPV वायरस होने का संदेह जताते हुये रिपोर्ट दे दी गई। बाद में बलरामपुर अस्पताल में महिला को भर्ती कराया गया। जहां से जांच के लिए सैंपल को केजीएमयू भेजा गया है। रिपोर्ट 24 घंटे बाद आयेगी।

यह भी पढ़ें:-Maha Kumbh 2025: जानिए महाकुम्भ से UP की कितनी होगी कमाई? सीएम योगी ने किया बड़ा खुलासा 

संबंधित समाचार