Shamli News: दहेज दानवों ने की नव विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, पति समेत सभी आरोपित फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर/शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दहेज की मांग को लेकर 21 वर्षीय विवाहिता की उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम जिले के कांधला कस्बे में हुई। 

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुस्कान के पति शाहरुख, उसके भाइयों जावेद और फारुख तथा उसके ससुराल वालों मजीद एवं शकीला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिंह ने बताया, ‘‘सभी आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।’’ 

पीड़िता के भाई द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मुस्कान की शादी तीन महीने पहले शाहरुख से हुई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे और जब मांगें पूरी नहीं हुईं तो मुस्कान की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।’’ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।  

यह भी पढ़ें:-Chandra Shekhar Azad: सांसद चंद्रशेखर आजाद के बिगड़े बोल, महाकुंभ को लेकर दिया आपत्तिजनक बयान

संबंधित समाचार