मुरादाबाद : साइबर ठग ने युवक के खाते से उड़ाए 34 हजार
मुरादाबाद, अमृत विचार। साइबर ठगों ने मोबाइल में एनी डेस्क ऐप डाउनलोड कराने के बहाने युवक के खाते से 34 हजार 497 रुपये की नकदी उड़ा दी। पीड़ित युवक ने मोबाइल नंबर के आधार पर सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र अगवानपुर रेलवे स्टेशन रोड निवासी मोहम्मद निसार रिसर्च …
मुरादाबाद, अमृत विचार। साइबर ठगों ने मोबाइल में एनी डेस्क ऐप डाउनलोड कराने के बहाने युवक के खाते से 34 हजार 497 रुपये की नकदी उड़ा दी। पीड़ित युवक ने मोबाइल नंबर के आधार पर सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना सिविल लाइंस क्षेत्र अगवानपुर रेलवे स्टेशन रोड निवासी मोहम्मद निसार रिसर्च स्कॉलर है। पीड़ित निसार ने बताया कि उन्होंने एक मोबाइल कंपनी को फोन किया था। उसके बाद उनके मोबाइल पर तीन अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। कॉल को निसार की भतीजी ने उठाया था। कॉल करने वाले ने झांसे में लेकर मोबाइल में एनी डेस्क ऐप इंस्टाल करा दिया। आरोपी ने झांसा देकर एटीएम नंबर, उसका एक्सपायरी डेट और सीवीवी नंबर भी ले लिया।
बाद में निसार के खाते से चार बार में 34 हजार 497 रुपये कट गए। यह रकम राजस्थान के जयपुर स्थित जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के अकाउंट में ट्रासफर हुए हैं। ठगी का पता चलने के बाद निसार ने तुरंत ही सिविल लाइंस थाने पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर नवल मारवाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर ठगी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
