बरेली: उत्तरायणी मेले के दूसरे दिन का उद्घाटन करने पहुंचे अजय टम्टा, गढ़वाली गायक ने बांधा समा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : उत्तरायणी जनकल्याण समिति की ओर से बरेली क्लब के मैदान में आयोजित 29 वें उत्तरायणी मेले के दूसरे दिन का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री सड़क एवं परिवहन अजय टम्टा ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा हो रहा है, जो जिले पलायन की समस्या झेल रहे हैं, वहां से पलायन रुकेगा, इसलिए पहाड़ी इलाकों को मैदान से जोड़ने, हाईवे-सड़कें बनाने जैसे कार्य लगातार प्रगति पर हैं। 

उन्होंने उत्तराखंड भवन बनने के लिए 15 लाख रुपये का योगदान देने का भी एलान किया। मेले में अजय टम्टा ने प्रसिद्ध बांसुरी वादक मोहन जोशी, पांच हजार महिलाओं को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर होने में सहायता करने वालीं 80 वर्षीय मीरा जोशी, देवभूमि की धार्मिक क्षेत्र पर कार्य करने के लिए भृग राज, सामाजिक चेतना जगाने के लिए सीबी तिवारी को सम्मानित किया। इस मौके पर शहर की सांस्कृतिक टीमों ने शानदार प्रस्तुति दी। पहाड़ी गानों पर शहरवासी झूम उठे। उत्तरायणी जन कल्याण समिति अध्यक्ष अमित कुमार पंत, महामंत्री मनोज पांडेय, कमलेश बिष्ट, मुकुल भट्ट, विनोद जोशी, रामेश्वर पांडेय, जगदीश आर्य, पंकज जोशी, संतोष पांडेय आदि उपस्थित रहे।

गढ़वाली गायक दर्शन ने लाइव प्रस्तुति देकर समा बांधा
उत्तरायणी मेले में शाम को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह रहे। शाम के समय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचे गढ़वाली गायक दर्शन फर्सवाण ने अपनी मखमली आवाज का जादू बिखेरा। उन्होंने अपने सुपर हिट गीत ओ नंदा ओ गौरा पर लाइव प्रस्तुति दी। उन्होंने गीतों से ऐसा समा बांधा कि लोग थिरकने लगे।

गायक जीतेंद्र तोमकयाल और मेघना चंद्रा, दीपक राणा, पूरण दानू ने अपने पहाड़ी गानों पर शहरवासियों को खूब नचाया। मीडिया प्रभारी रमेश शर्मा ने बताया कि दीपक राणा और पूरण दानू मेला संस्कृति प्रभारी भी हैं। देर रात तक लोगों ने मेले में लगे स्टालों पर खरीदारी की। किड्स जोन, कैंडी कॉर्नर और फूड कार्नर पर बच्चों की संख्या अधिक रही। युवक-युवतियों ने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली। दिन में भी तमाम लोग खरीदारी करने के बाद भुट्टे का आनंद लेते नजर आए।

गौरव पांडेय, प्रभात गैरोला, पंकज जोशी, दिनेश रौथाना, प्रकाश जोशी गोपाल मेहरा, चंदन नेगी, पीएस जीना, जीत सिंह बजेठा, कैप्टन ललित मोहन जोशी, एनडी पांडेय, कमला पांडेय, तारा जोशी, भूपाल सिंह बिष्ट, दिनेश पांडेय, जेसी बेलवाल, डीडी बेलवाल, पीसी पाठक आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली में खूंखार कुत्तों का आतंक: दो बच्चों पर किया हमला, एक की हालत गंभीर

संबंधित समाचार