एक्टर टीकू तलसानिया की अचानक खराब हुई तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टीवी और बॉलीवुड के जाने माने एक्टर टीकू तलसानिया की अचानक तबीयत खराब हो गई है। एक्टर अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। टीकू तलसानियाकी उम्र 70 साल है। टीकू तलसानिया ने कई फिल्मों में काम किया है और कई टीवी शोज का भी हिस्सा रहे हैं। आखिरी बार वह राजकुमार राव की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आए थे।

टीकू तलसानियाकी ने 1984 में टीवी शो 'ये जो है जिंदगी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। दो साल बाद 1986 में उन्होंने फिल्में कीं, जसमें 'प्यार के दो पल', 'ड्यूटी' और 'असली नकली' शामिल है। एक्टर ने सपोर्टिंग रोल करके लोगों को पर्दे पर खूब हंसाया। उन्होंने 'बोल राधा बोल', 'कुली नंबर 1', 'राजा हिंदुस्तानी', 'हीरो नंबर 1', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'विरासत' और 'हंगामा 2' जैसी फिल्मों में काम किया है।

ये भी पढे़ं : VIDEO : अक्षरा सिंह की फिल्म 'अक्षरा' रिलीज, फौजी-शिक्षिका के फर्ज और जिम्मेदारी पर आधारित है Movie

संबंधित समाचार