बदायूं: सड़क पार कर रहे दंपती को पार्सल ले जा रहे ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उझानी, अमृत विचार: दिल्ली राजमार्ग पर उझानी कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर चौराहे के पास सड़क पार करते समय दंपती को पार्सल ले जाने वाले ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जाम खुलवाया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। ट्रक को खड़ा कराया है।

हादसा शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे हुआ। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव अथईया निवासी करन सिंह (55) अपनी पत्नी मुन्नी देवी (50) को दवा दिलाने कस्बा के बरी बाइपास पर एक चिकित्सक के पास आए थे। दवा लेने के बाद वह दोनों वापस अपने गांव जाने के लिए निकले थे। आंबेडकर चौराहे पर दिल्ली राजमार्ग पार कर रहे थे। पार्सल जे जा रहे ट्रक ने दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में मुन्नी देवी की मौके पर मौत हो गई। करन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना देने के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। जिसके चलते एसएसआई मनोज कुमार ने दंपती को ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। चालक को मय ट्रक पकड़ लिया। सीएचसी पर डॉ. राजकुमार गंगवार और फार्मासिस्ट नथन सिंह ने महिला की मौत की पुष्टि कर दी जबकि करन सिंह का इलाज किया।

पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं हादसे के बाद राजमार्ग पर दोनों ओर लगभग एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। थाना प्रभारी नीरज मलिक, निरीक्षक अपराध राहुल सिंह चौहान, निर्दोष सिंह ने भीड़ को राजमार्ग से हटवाया। वाहनों का आवागमन दुरुस्त कराकर जाम खुलवाया।

यह भी पढ़ें- बरेली: अवैध मेडिकल स्टोर पर छापे से हड़कंप, ड्रग विभाग ने 50 हजार की दवाओं को किया सीज 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता