Bareilly: नगर निगम को कंगाल कर रहीं ये विज्ञापन एजेंसियां, करोड़ों की लगा दी चपत...नोटिस भी बेअसर!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विज्ञापन एजेंसियों का खेल, टेंडर लेने के बाद नहीं जमा की रकम

बरेली, अमृत विचार: नगर निगम की आय का बड़ा स्रोत विज्ञापन भी है लेकिन एजेंसियां करोड़ों रुपये दबाए बैठी हैं। एजेंसियां तो विज्ञापन से कमाई कर रही हैं लेकिन निगम कंगाल होता जा रहा है। नोटिस जारी करने का भी असर एजेंसियों पर नहीं हुआ। अब नगर आयुक्त ने सभी अवैध विज्ञापनों को हटाने का निर्देश दिया है।

कुछ दिन पहले करीब ढाई करोड़ की अदायगी न करने पर नगर निगम ने विज्ञापन एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई कर उसके यूनिपोल को हटा दिया था। अफसरों ने दावा किया था कि इसका खर्च भी विज्ञापन एजेंसी से वसूल किया जाएगा लेकिन कुछ नहीं हुआ। अफसरों के मुताबिक एजेंसी को नवंबर तक चार करोड़ रुपये की अदायगी करनी थी लेकिन उसने सिर्फ डेढ़ करोड़ की धनराशि ही नगर निगम के खाते में जमा की है। नोटिस देने के बाद भी एजेंसी ने बकाया रकम अदा नहीं की। पर्यावरण अभियंता ने शुक्रवार को 35 लाख रुपये से अधिक रुपये दबाए बैठी नौ एजेंसियों को नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन के टेंडर में अनियमितता का मामला हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है...
नगर निगम में विज्ञापन टेंडर देने में अनियमितता का मामला सामने आ चुका है। आरोप था कि निगम अधिकारियों ने मिलीभगत से विज्ञापन का ठेका गलत तरीके से दिया था। तत्कालीन कमिश्नर ने इस मामले की जांच करवाई थी, जिसमें अनियमितता पकड़ी गई थी। इसके बावजूद दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और ठेका लेने वाली कंपनी का दो साल बाद नवीनीकरण हो गया था।

विज्ञापन के लिए वर्ष 2022 में तीन कंपनियों ने टेंडर भरा था, जिसमें एडटेक प्रिंट एंड मीडिया को 4.11 करोड़ रुपये में ठेका दे दिया गया। इस मामले में बन्नूवाल नगर निवासी शिव सांई एडवरटाइजिंग के मालिक हरीश कुमार ने शिकायत दर्ज कर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया था। कोर्ट ने नगर निगम की 2020 की उपविधि को अवैध घोषित करते हुए इसे निरस्त किया और नगर निगम को निर्देश दिया कि अधिनियम का पालन करते हुए नई विज्ञापन उपविधि तैयार की 

यह भी पढ़ें- Bareilly: महाकुंभ में जाएंगी 64% बसें, यात्रियों को होगी दिक्कत...कई रूटों पर होगा संकट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात