जम्मू-कश्मीर: लेह राजमार्ग चार दिन बाद यातायात के लिए खुला
श्रीनगर। केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख से कश्मीर घाटी को जोड़ने वाले राजमार्ग को पिछले चार दिनों से बर्फ और राजमार्ग में फिसलन होने के कारण बंद रखा गया था जिसे बुधवार को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। एक यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बीच 270 किलोमीटर लम्बे श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग और …
श्रीनगर। केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख से कश्मीर घाटी को जोड़ने वाले राजमार्ग को पिछले चार दिनों से बर्फ और राजमार्ग में फिसलन होने के कारण बंद रखा गया था जिसे बुधवार को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। एक यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बीच 270 किलोमीटर लम्बे श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग और 86 किलोमीटर लम्बे ऐतिहासिक मुगल रोड को जो दक्षिण कश्मीर के शोपियां को जम्मू क्षेत्र में राजौरी और पुंछ से जोड़ता है, उसे भी यातायात के लिए खोला गया है।
अधिकारी ने कहा कि 270 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सोनमर्ग, जोजिला दर्रा, मीनमर्ग और द्रास में शनिवार को यातायात सेवा बंद कर दी गयीं थीं। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने हालांकि अत्याधुनिक मशीन और मजदूरों को लगाकर बर्फ हटाने के बाद रविवार को सोनमर्ग तक सड़क मार्ग खोल दिया था। उन्होंने कहा कि मौसम में सुधार आने के बाद भी बर्फ हटाने का काम जारी रहा और राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। जोजिला दर्रे की ओर से आने वाले किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।
