कासगंज : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत के काटे गए 55 चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

इंटरसेप्टर पर ओवर स्पीड दर्ज होने पर की गई कार्रवाई

कासगंज, अमृत विचार। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत गुरुवार को इंटरसेप्टर से वाहनों की गति को मापा गया। निर्धारित गति सीमा से अधिक ओवर स्पीड से चलाने पर 55 वाहन चालकों के चालान काटे गए। वहीं गति को नियंत्रित रखने के लिए वाहन चालकों को जागरूक किया गया।

एआरटीओ रामप्रकाश मिश्र ने बताया कि जितने सड़क हादसे होते हैं उनमें से लगभग 30 प्रतिशत हादसे ओवरस्पीड के कारण होते हैं। वर्तमान में कौहरे के कारण ओवरस्पीड करके वाहन चलाना बहुत ही खतरनाक है। परिवहन विभाग सभी वाहन चालकों से अपील की कि वाहन को निर्धारित गति सीमा में ही चलाएं, ओवरस्पीड वाहन चलाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके अतिरिक्त चालान होने पर वाहन चालक का लाईसेंस भी निलम्बित किया जा सकता है। वाहन प्रचार वैन द्वारा भी लोगों को अमांपुर, सहावर, पटियाली के महत्वपूर्ण चौराहों और स्थलों पर सड़क सुरक्षा सम्बन्धी पम्पलेट का वितरण कर यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया। लोगों से उसके पालन की शपथ दिलायी गई। कार्यवाही के दौरान यातायात प्रभारी लक्ष्मन सिंह, यातयात पुलिस कर्मी, प्रवर्तन कर्मी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - कासगंज : संविधान गौरव अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

संबंधित समाचार