कासगंज : संविधान गौरव अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

भाजपा नगर मंडल की विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने व्यक्त किए विचार

कासगंज, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल की बैठक नगर मंत्री मोहित तेजधारी के आवास पर नगर अध्यक्ष मयंक वैश्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें संविधान गौरव अभियान का जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

मुख्य वक्ता जिला महामंत्री नीरज शर्मा ने कहा कि हमें संविधान गौरव अभियान को जन-जनत तक पहुंचाना है। बाबासाहेब डॉ. बीआर अंबेडकर का संपूर्ण जीवन दलित पिछड़ों और आदिवासियों को समर्पित रहा है। उन्होंने संविधान निर्माण में भी अहम भूमिका निभाई है, संविधान गौरव अभियान के तहत 20 जनवरी तक जिले के प्रत्येक मंडल मे विचार गोष्ठी आयोजित होगी। जिसमे जिले दलित समाज के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

पूर्व नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता ने कहा आजादी के बाद से आजतक विपक्ष की कांग्रेस सरकार ने समय समय पर दलित समाज और बाबा साहेब आंबेडकर के विश्वास को छला है। पवित्र संविधान की प्रति हाथ में लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश की हैं। नगर अध्यक्ष मयंक वैश्य ने कहा आजादी के बाद शरणार्थी के रूप में दलित समाज की अनदेखी की है। स्वयं को भारत रत्न से विभूषित करने वाली सरकार ने सही समय पर बाबा को सम्मानित नहीं किया। जिला मंत्री केपी सिंह ने कहा वर्तमान में केंद्र की भाजपा सरकार ही दलित समाज की सच्ची हितैषी है। सीएए कानून से सबसे ज्यादा फायदा दलित शरणार्थियों को हुआ। भाजपा समर्थित सरकार ने ही 1990 में बाबा को भारतरत्न से सम्मानित किया । बाबा साहेब से जुड़े पांच स्थानों को भाजपा ने ही पंचतीर्थ के रूप में नई पीढ़ी को देने और जानने का मौका दिया। बैठक में आकाशदीप वर्मा, हिरदेश बोहरे, श्यामू यादव, वीनू भंडारी , शक्ति, अजय वाल्मीकि, अर्जुन, देव तेजधारी, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

संबंधित समाचार