Mahakumbh 2025: 'सरकार का हर आंकड़ा फर्जी', महाकुंभ को लेकर बोले अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ: विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम में श्रद्धालुओं का आना और गंगा और त्रिवेणी में डुबकी लगाना अनवरत जारी है। मेला प्रशासन के मुताबिक 11 जनवरी से 16 जनवरी तक इन छह दिनों में सात करोड़ लोगों ने गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगाई है।

इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाकुंभ को लेकर बयान दिया है और सरकार के ऊपर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "सरकार का हर आंकड़ा फर्जी है। कुछ ट्रेनें खाली जा रही हैं। सुनने में आया है कि गोरखपुर वाली ट्रेन खाली गई है। भाजपा का हर आंकड़ा फर्जी है।"

सपा मुखिया ने सरकार पर नोटबंदी से लेकर जीएसटी तक के लिए हमला बोला। उन्होंने कहा कि याद कीजिए नोटबंदी में इन्होंने कहा था कि काला धन खत्म हो जाएगा। आज भ्रष्टाचार कितना बढ़ गया है। इस नोटबंदी के बाद जीएसटी आया, व्यापारियों का नुकसान हुआ, व्यापारी बरबाद हो गए। अब नयी लड़ाई सामने आई है कि कानपुर में सभी व्यापारी शहर छोड़कर जा रहे हैं।

मेला प्रशासन के बयान के मुताबिक बृहस्पतिवार को ही 30 लाख से ज्यादा लोगों ने महाकुंभ में गंगा में स्नान किया। राज्य सरकार को महाकुंभ में 45 करोड़ लोगों से ज्यादा लोगों के आने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- सकट चौथः तिल का बकरा बनाकर, इस शुभ महूर्त पर करें पुजन, पुत्र को मिलेगी दीर्घ आयु

संबंधित समाचार