बहराइच: खेलते समय बालक पर गिरी मिट्टी की दीवार, मलबे में दबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिछिया/बहराइच, अमृत विचार। जंगल से सटे ग्राम पंचायत चहलवा में शुक्रवार सुबह अचानक मिट्टी की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में दबकर पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर रही है।

जिले में बृहस्पतिवार को बारिश हुई। जिला मुख्यालय समेत शहरी क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। जबकि जंगल से सटे गांवों में रिमझिम बारिश हुई। इसका असर मिट्टी के बने मकानों में भी देखा गया। बारिश से मिट्टी के मकान में नमी आ गई है। सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चहलवा के मजरा बिहारीपुरवा गांव निवासी आर्यन (5) पुत्र प्रेम सिंह शुक्रवार सुबह खेल रहा था। 

खेलने के दौरान मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई। जिसके नीचे दबकर आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों से वार्ता के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें- बहराइच: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, सात घायल...पांच की हालत गंभीर

संबंधित समाचार