आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित, जानें कौन-कौन सी Train इस लिस्ट में शामिल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर रेलवे के मुरादाबाद-गाजियाबाद खंड के मध्य डासना स्टेशन यार्ड में इंजीनियरिंग कार्य के चलते पावर ब्लॉक लिये जाने के कारण ट्रेनों को रि-शिड्यूलिंग और नियंत्रण कर चलाया जाएगा।

लालगढ़ से 22 जनवरी, 6, 12, 20 फरवरी को चलने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस लालगढ़ से 240 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी। इसी प्रकार आनन्द विहार टर्मिनल से 28 जनवरी,2,18 फरवरी को चलने वाली 12558 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस आनन्द विहार टर्मिनल से 90 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी। दिल्ली से 2 फरवरी को चलने वाली 15035 दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस दिल्ली से 60 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी। नई दिल्ली से 2 फरवरी को चलने वाली 12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस नई दिल्ली से 90 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी। वहीं आनन्द विहार टर्मिनल से 18 फरवरी को चलने वाली 14008 आनन्द विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस आनन्द विहार टर्मिनल से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी। दिल्ली से 2 फरवरी को चलने वाली 15116 दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस दिल्ली से 120 मिनट रि-शिड्यूल किया गया है।

इसी तरह रक्सौल से 6,12 फरवरी को चलने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस मार्ग में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। बनारस से 6 फरवरी को चलने वाली 22541 बनारस-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस मार्ग में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

यह भी पढ़ेः Janrat Mahakumbh Special Bus: प्रयागराज के लिए चलेंगी 12 अतिरिक्त जनरथ बसें

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पश्चिम एशिया तनाव के बाच फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री, मुंबई लौटने की कर रहीं कोशिश, बोली- मिसाइल गुजरते देखीं
एयर इंडिया का ऐलान: टोरंटो, फ्रैंकफर्ट और पेरिस के लिए स्पेशल फ्लाइट, वेस्ट एशिया संकट के बीच शुरू करेगा अतिरिक्त उड़ान 
बॉलीवुड ने धूमधाम से मनाई होली, खिलाड़ी कुमार समेत तमाम हस्तियों ने दीं होली की शुभकामनाएं, शांति के लिए प्रार्थना की 
मिडिल ईस्ट संकट के बीच शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी में आया उछाल
भारत की चार दिवसीय यात्रा पर फिनलैंड के राष्ट्रपति: व्यापार, निवेश सहयोग मजबूत करने पर जोर, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात