पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। मंगलवार से लापता किशोरी का शव पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू की है।थाना तंबौर क्षेत्र  के ग्राम मल्लापुर निवासी मीता उम्र 14 वर्ष पुत्री नन्हकऊ बीते मंगलवार की शाम से घर से गायब थी। परिवारीजनों द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गई।  लेकिन …


सीतापुर। मंगलवार से लापता किशोरी का शव पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू की है।
थाना तंबौर क्षेत्र  के ग्राम मल्लापुर निवासी मीता उम्र 14 वर्ष पुत्री नन्हकऊ बीते मंगलवार की शाम से घर से गायब थी। परिवारीजनों द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गई।  लेकिन कोई पता नही चल सका। बुधवार सुबह उसका शव घर से 50 कदम दूर पुतान के गन्ने के खेत में पेड़ से लटकता मिला। खबर पाकर मौके पर ग्रामीणो की भीड़ लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अमित सिंह भदौरिया ने शव को पीएम के लिए भेज दिया । मृतक किशोरी की माता उषा देवी की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू की। मामले की सूचना पाकर एएसपी डॉ राजीव दीक्षित, सीओ सुशील कुमार सिंह व एसओ तंबौर अमित सिंह भदौरिया ने भी मौका मुआयना किया।

संबंधित समाचार