कासगंज : जनपद के खिलाड़ियों को मिलेगा प्रदेश स्तर पर खेलने का मौका
बास्केटबाल, कुश्ती व हॉकी के लिए जनपद स्तरीय ट्रायल 22 से
कासगंज, अमृत विचार। जनपद के खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। बास्केटबाल, कुश्ती व हॉकी के खेलों के लिए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जनपद स्तर पर ट्रायल 22 जनवरी से होंगे। इसके बाद 24 से मंडल स्तर पर ट्रायल में विजयी होने पर प्रदेश स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। जनपद स्तरीय सभी ट्रायल सोरोंजी स्टेडियम में होंगे, जबकि मंडल स्तरीय ट्रायल अलीगढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे।
सब जूनियर बालक बास्केट बॉल और सीनियर पुरुष कुश्ती के लिए जनपद स्तर पर ट्रायंल 22 जनवरी को शाम तीन बजे से होगा और जबकि मंडल स्तर पर ट्रायल 24 जनवरी को 11 बजे से होंगे। बास्केट बॉल के लिए खिलाड़ी की जन्मतिथ एक जनवरी 2021 या उसके बाद की हो। फ्री स्टाइल कुश्ती 51, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97, 125 किलोग्राम वजन में होंगी, तथा ग्रीको 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 किलोग्राम भार में आयोजित होंगी। सीनियर बालक बास्केट बाल प्रतियोगिता तथा जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का जनपद स्तरीय ट्रायल 25 जनवरी को शाम तीन बजे तथा मंडल स्तरीय ट्रायल 28 जनवरी को 11 बजे से होगा। सीनियर महिला बास्केटबाल के लिए खिलाड़ी का बजन 75 किलोग्राम या उससे कम होना चाहिए। उपक्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने कहा कि खिलाड़ी आधार कार्ड की मूल प्रति और छाया प्रति साथ लेकर पहुंचे।
ये भी पढ़ें - कासगंज : मम्मी-पापा मुझे माफ करना...मैं एक अच्छा बेटा नही बन पाया, सुसाइड नोट हो रहा वायरल
