Kanpur में सफाई कर्मी को सांप ने काटा: हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती, सीवर साफ करने के दौरान हुई घटना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर में एक प्राइवेट सफाई कर्मी को सीवर साफ करते समय सांप ने काट लिया। साथी कर्मचारियों ने उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है 
 
आवास विकास एक निवासी प्रकाश वाल्मीकि ठेकेदार राजा अवस्थी के पास सफाई कर्मी है। परिवार में पत्नी सूरती देवी, दो बेटे करन व अर्जुन है। करन ने बताया कि पिता शनिवार को सीवर सफाई का काम कर रहे थे। 

तभी वहां झाड़ियों से निकले सर्प ने उनके पैर में काट लिया। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय पार्षद कौशल किशोर ने साथी कर्मचारियों की मदद से प्रकाश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों ने सफाई कर्मी की हालत चिंताजनक बताई है।

यह भी पढ़ें- Kannauj में नर्सिंगहोम में प्रसूता की मौत: परिजनों ने काटा हंगामा, प्रबंधक पर लगाया लापरवाही का आरोप

 

संबंधित समाचार