बिहार में बड़ा हादसा: गंगा में नौका पलटने से तीन लोगों की मौत, चार लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले में रविवार को गंगा में नौका पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लापता हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह नौका अमदाबाद इलाके में गोलाघाट के पास पलटी जिसमें 17 लोग सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि अब तक दस लोगों को बचाया जा चुका है जिनमें अधिकतर तैरकर किनारे तक पहुंचे। 

जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, ‘‘लापता चार लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं।’’ अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से दो की पहचान पवन कुमार (60) और सुधीर मंडल (70) के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य की पहचान नहीं हो पाई है।  

ये भी पढ़ें- Delhi News: 'हार की बौखलाहट में केजरीवाल की हत्या करवाना चाहती है BJP', CM आतिशी का दावा

संबंधित समाचार