अमेठी: जनरथ बस ने नाबालिग बच्चों को रौंदा, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगदीशपुर-अमेठी । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत फोर लाइन हाईवे 731 पर जनरथबस ने दो नबालिक बच्चों को रौंद दिया जिससे मौके पर ही एक की दर्दनाक मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सीएचसी अस्पताल जगदीशपुर पहुंचाया। स्थानीय …

जगदीशपुर-अमेठी । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत फोर लाइन हाईवे 731 पर जनरथबस ने दो नबालिक बच्चों को रौंद दिया जिससे मौके पर ही एक की दर्दनाक मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सीएचसी अस्पताल जगदीशपुर पहुंचाया। स्थानीय प्रशासन के काफी मशक्कत के बाद शिनाख्त होने पर परिजन अस्पताल पहुंचे जहां जहां मृतक बच्चे को देखते ही कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-वाराणासी फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 731पर स्थित जामों मोड़ के नजदीक तेज रफ्तार से जा रही जनरथ बस ने रोड पार कर रहे युवकों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार दोनों नबालिग युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जहां एक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे कोतवाल जगदीशपुर राजेश सिंह ने निजी वाहन से युवकों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र जगदीशपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे गंभीर रूप से घायल को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ।घटना की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सूचित किया । मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि शमीर अपने फुफेरे भाई सुहेल के साथ साईकिल से किसी काम के लिए जगदीशपुर जा रहा था कि फोरलेन हाईवे पर परिवहन विभाग की बस संख्या यूपी33एटी 5861 ने टक्कर मार दिया और मौके से फरार हो गई । घटना के समबन्ध में पुलिस ने आगे की कार्यवाही करते हुए शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया । मृतक की पहचान शमीर पुत्र वसीम उम्र लगभग 12वर्ष निवासी हारीमऊ थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी व दूसरे की पहचान मोहम्मद सोहेल पुत्र चमन उम्र करीब 16 वर्ष हालपता महराजगंज जनपद रायबरेली के रूप में हुई है ।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार